मतदाता सूची में अधिक से अधिक नामों को जोड़ें

मतदाता सूची में अधिक से अधिक नामों को जोड़ें

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जोड़ने को लेकर बीएलओ की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुमारी ने किया. जिसमें उपस्थित सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि अपने कार्य में तेजी लाकर लिंक अनुपात को पूर्ण करें. अधिक से अधिक महिला मतदाताओं को जोड़ा जाय. बीडीओ ने सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर 18 वर्ष पूर्ण होने वाले युवक व युवतियों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर बल दिया. उन्होंने बीएलओ से युवक-युवती को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित करने को कहा. मौके पर बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रूपेश कुमार, मनोज कुमार मंडल, राजेश श्रीवास्तव, असलम सहित मौजूद सभी बीएलओ उपस्थित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >