कांड अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

पोठिया थाना का मंगलवार को एसपी शिखर चौधरी ने निरीक्षण किया

पोठिया थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश समेली. पोठिया थाना का मंगलवार को एसपी शिखर चौधरी ने निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने करीब डेढ़ घंटे तक थाना डायरी, अपराध संचिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच की. इसके बाद एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि थाना के समस्त रिकॉर्ड्स का बारीकी से अवलोकन किया गया है. विशेष रूप से गुंडा पंजी, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराधों से संबंधित अभिलेखों के अलावा सीडी पार्ट-2, एमवाई अल्फाबेटिकल इंडेक्स तथा हाल-फिलहाल के क्राइम पैटर्न जैसे हत्या, लूट व डकैती के मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी. बताया कि थाना क्षेत्र में लंबित पुराने मामलों की भी समीक्षा की गयी है. संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी पेंडिंग मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाय. एसपी शिखर चौधरी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि नियमित गश्ती के साथ-साथ समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलायें. इसके अलावा लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन, वारंट के त्वरित क्रियान्वयन तथा कांडों के उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. कांड समीक्षा या अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. अनुसंधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई बाती नहीं जायेगी. एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में अपराधियों की पहचान कर उन पर सतत निगरानी रखी जाय तथा थाना आने वाले पीड़ितों के साथ हर हाल में अच्छा, संवेदनशील और मानवीय व्यवहार किया जाय. मौके पर कोढ़ा सदर 2 एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर साजिद आलम, पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक डोली कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >