होली को लेकर 38 लोगों पर की गयी कार्रवाई

होली को लेकर 38 लोगों पर की गयी कार्रवाई

मनसाही होली के मद्देनजर पुलिस एक्ट 34 के तहत मनसाही परिक्षेत्र के 38 लोगों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई है. रविवार को सभी 38 लोगों का मनसाही थाना में हाजिरी कराया गया. होली में शांति भंग करने पर कठोर कार्रवाई की हिदायत दी. धारा 34 के हुए इस कार्रवाई से हाजिरी देने आए लोगों में दहशत भी देखा गया. थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने आमलोगों से भी शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की है. शांति भंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >