आवेदनों के निष्पादन में लापरवाही या अनावश्यक विलंब पर होगी कार्रवाई

पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में लगा सहयोग शिविर

हसनगंज. प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया रुस्तम अली, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, बीडीओ रीना कुमारी, सीओ कृष्ण मोहन कुमार व थाना अध्यक्ष निक्की समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया. विभिन्न विभागों के स्टॉल पर ग्रामीणों ने अपना आवेदन जमा किया व अधिकारियों से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान की जानकारी ली.

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा विशेष सहयोग शिविर

पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आयोजित विशेष सहयोग शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है. पहले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड व जिला मुख्यालय का कई चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं. सरकार की मंशा है कि आमलोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले और किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों में से अधिकांश मामलों के निष्पादन के लिए 30 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गयी है. यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

58 आवेदनों का किया निष्पादन

बीडीओ रीना कुमारी ने बताया कि शिविर में कुल 42 विभागों की सहभागिता रही. विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए. शिविर के दौरान कुल 58 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि अन्य प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

मौके पर थे मौजूद

मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुंवर, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, सुनील राज सिंह, अब्दुल बारीक, सोहराब अली, कनीय अभियंता रघुनंदन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शानू कुमार झा, राजस्व अधिकारी आकिब जावेद, लेखापाल विकास कुमार, मध्यान भोजन पदाधिकारी दाताराम पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >