कोलासी पुलिस शिविर कांड में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Copied link
कोलासी पुलिस शिविर कांड में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कटिहार के कोढ़ा से प्रतिनिधि की रिपोर्ट,
थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर कांड संख्या-197/25 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त शमीम उर्फ साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में की गई. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. उसकी तलाश लगातार जारी थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुनियोजित छापेमारी कर उसे धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा और मजबूत हुआ है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है. कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है. साथ ही, इस मामले में यदि अन्य किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी.
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.