दो कट्टा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के फिराक में था अभियुक्त

लोकसभा चुनाव को लेकर बरारी पुलिस ने गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी हथियार के साथ घटना को अंजाम देने की फिराक में है. गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर झरका बरैटा में अपराध कर्मी धनंजय यादव कुड़िया निवासी को दो कट्टा, दो गोली, एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले की जानकारी थानाध्यक्ष ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >