चोरी के 21 मोबाइल के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

चोरी के 21 मोबाइल के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

कटिहार आजमनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी के 21 पीस मोबाइल के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. आजमनगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-आजमनगर दक्षिण टोला में एक व्यक्ति चोरी के मोबाइल फोन की खरीद-बिक्री में संलिप्त है. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आजमनगर थाना पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला में विधिवत छापेमारी की. इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अरमान अली, पिता स्व चिराग आलम उर्फ चीकू, आजमनगर दक्षिण टोला निवासी बताया. जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से कुल 21 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गये. इस संबंध में आजमनगर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >