हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में आरोपित गिरफ्तार

हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में आरोपित गिरफ्तार

कटिहार हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपित को रोशना थाना पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच जून को आपसी विवाद को लेकर रघुनाथ यादव व सागर यादव में विवाद हो गया था. जिसमें गोली फायरिंग हुई थी. इस संदर्भ में सागर यादव ने रोशना थाना में रघुनाथ यादव सहित 10 लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था. उक्त रोशना थाना कांड संख्या 48/25 धारा 126(2)/115(2)/109बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर रोशना थाना पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर राजेश यादव पिता गणेश यादव बाबूपुर थाना रोशना जिला कटिहार को गिरफ्तार कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >