गाय चरने के विवाद में युवक को पीट कर किया घायल

गाय चरने के विवाद में युवक को पीट कर किया घायल

कटिहार कदवा थाना क्षेत्र के गठौरा गांव में खेत में चारा खा रही गाय को बांधे जाने पर गाय मालिक ने सहयोगियों की सहायता से युवक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. पीएचसी से रेफर उपरांत सदर अस्पताल में भर्ती कराया. शुक्रवार को इलाजरत हसनेन रजा के पिता ने बताया कि उसका बेटा खेत में लगे धान के फसल की निगरानी करने गया था. गाय फसल बर्बाद कर रही है. गाय को पकड़ कर उसने खेत के किनारे बांध दिया. ताकि नुकसान का हर्जाना लिया जा सके. इसी बात से नाराज़ होकर गाय मालिक अनीस अपने परिजनों के साथ पहले घर आकर गाली-गलौज करते हुए गाय को ले गया. उसके पश्चात गांव में पंचायत बिठाकर उसपर ही आरोप लगाया कि उसके बेटे ने गाय को मारा है. पंचायत में जुर्माना लगाया. पीड़ित परिवार ने भारी दबाव में आकर जुर्माना राशि अदा की. पंचायत के बाद अनीस अपने परिवार और अन्य साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और वहां मारपीट शुरू कर दी. जिसमें हसनेन घायल हो गया. बीच-बचाव में जुबेर आलम और उनकी पत्नी भी घायल हो गयी. घटना के बाद जुबेर आलम ने 19 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >