मनिहारी मनिहारी रेलवे मैदान में गुरुवार सुबह दौड़ प्रैक्टिस के दौरान एक युवक के गिरने से मौत हो गयी. सोनू सिंह (20) पिता भागीरथी सिंह, मैदनीपुर का निवासी था. मनिहारी रेलवे मैदान में सेना व पुलिस बहाली के लिए फिजीकल तैयारी करता था. रेलवे मैदान में दौड़ के दौरान गिरने पर बेहोश हो गया. संचालक समेत अन्य युवक सोनू को अनुमंडलीय अस्पताल मनिहारी लेकर गये. डाॅ खुर्शीद आलम ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बताया प्रथम दृष्टया लग रहा कि ब्रेन हेम्ब्रेज से मौत हुई होगी. परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक के पिता भागीरथ सिंह ने बताया कि फिजीकल तैयारी वह करता था. प्रत्येक सुबह की तरह गुरुवार की सुबह वह घर से निकला था. पहले से तबीयत खराब नहीं था. अचानक यह घटना घट गयी. बघार मुखिया पिंटू यादव, करण मानश, संतोष चौधरी, राजेश कुमार आदि मौजूद थे. मैदनीपुर समेत पूरे मनिहारी में शोक का माहौल उत्पन्न हो गया है.
दौड़ प्रैक्टिस के दौरान मनिहारी रेलवे मैदान में गिरने से युवक की मौत
दौड़ प्रैक्टिस के दौरान मनिहारी रेलवे मैदान में गिरने से युवक की मौत
