रेलवे के ऑफिसर क्लब सभागार में एचआईवी-एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

रेलवे के ऑफिसर क्लब सभागार में एचआईवी-एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

कटिहार बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई, कटिहार के द्वारा शुक्रवार को एनएफ रेलवे के ऑफिसर क्लब सभागार में एचआईवी-एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया. उद्घाटन रेलवे के असिस्टेंट सीनियर कमांडेंट डीके दास, ब्लड सेन्टर, सदर अस्पताल कटिहार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर सुमन एवं आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. संचालन डीपीएम (डेप्कू) शौनिक प्रकाश एवं डॉ वैद्यनाथ ने संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला में भाग लिए रेलवे पुलिस बल जवानों एवं अधिकारियों को एचआईवी-एड्स एवं स्वैच्छिक रक्तदान विषय पर विशेष जानकारी दी गयी. डीपीएम शौनिक प्रकाश ने बताया कि एचआईवी एड्स की जानकारी व उपचार संबंधित जानकारी के लिए कोई भी टाॅल फ्री नंबर 1097 पर संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने एचआईवी एड्स एक्ट 2017 के बारे में विस्तार से बताया. असिस्टेंट सीनियर कमांडेंट डी.के.दास ने बताया कि आरपीएफ जवानों को स्वास्थ्य गतिविधियों को ध्यान में रखकर सजग रहने की जरूरत है. उन्होंने आरपीएफ जवानों को शनिवार को रेलवे अस्पताल में सुबह 9 बजे आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की. मौके पर डेप्कू एकाउंट ऑफिसर प्रभाकर लाल दास, राहुल कुमार, अश्विनी झा, अशोक कुमार, प्रिंस कुमार, सन्नी पोद्दार, परवेज जफर अशरफी, हेमन्त कुमार व आरपीएफ जवानों भारी संख्या में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >