फरारी आरोपित के घर चिपकाया इश्तिहार

फरारी आरोपित के घर चिपकाया इश्तिहार

कटिहार मध् निषेध अधिनियम में फरार आरोपित के घर एसपी के निर्देश पर तेलता पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर (तेलता ओपी) थाना कांड संख्या 252/22 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत अभियुक्त अरबाज़, पिता अनिवर्या, चरैया, थाना जिला पूर्णिया निवासी फरार चल रहा था. एसपी डॉ गौरव मंगला के निर्देश पर तेलता पुलिस पूर्णिया पहुंची तथा आरोपित के घर पर इश्तिहार चिपकाया. पुलिस पदाधिकारी ने उसके घर वाले को अल्टीमेटम दिया कि अगर उक्त कांड में आरोपित आत्म समर्पण नहीं करता है तो फिर उसके घर को न्यायालय के आदेश पर कुर्की वारंट जारी कर तामिल किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >