दो वाहन के टककर में टेंकलॉरी सड़क से नीचे उतरा

दो वाहन के टककर में टेंकलॉरी सड़क से नीचे उतरा

– बाल- बाल बचे चालक व उपचालक फलका पोठिया थाना क्षेत्र के कुरसेला-फारबिसगंज स्टेट हाईवे 77 पथ पर अमीन चौक के समीप शक्रवार को एक टैंकलॉरी वाहन को विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकलॉरी वाहन का आधा हिस्सा सड़क के किनारे गड्ढा में उतर गया. हालांकि सड़क के किनारे गड्ढे में एक मोटा वृक्ष होने के कारण एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बच गया. इस घटना में टेंकलॉरी क्षतिग्रस्त हुआ है. मगर उपचालक बाल बाल बच गए हैं. जबकि चालक उपेंद्र कुमार यादव ग्राम जहानाबाद जख्मी हो गये. स्थानीय पुलिस के मदद से जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया. जहां जख्मी का इलाज चल रहा है. चालक उपेंद्र कुमार यादव ग्राम जहानाबाद ने बताया कि वे तेल लेकर पड़ोसी देश नेपाल जा रहे थे. फलका के तरफ से आ रहे एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का आधा हिस्सा सड़क के किनारे गड्ढा में उतर गया. उन्होंने बताया कि अगर गड्ढा में एक मोटा वृक्ष नहीं होता तो घटना भयावह हो सकती थी. वहीं पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >