प्रतिनिधि, कटिहार रोशना थाना के लालगंज चौक कच्ची सड़क पर गुप्त सूचना के आधार पर रौशना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कर 28.05 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर रौशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी के नेतृत्व में रोशना पुलिस थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी, तस्कर, विक्रेता के विरुद्ध छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाते आ रही है. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लालगंज चौक कच्ची सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो बाइक एक बिना नंबर प्लेट का एवं पल्सर बाइक की तलाशी ली. जिस क्रम में बाइक से विदेशी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर अनिल मिस्त्री पिता लालचंद मिस्त्री लालगंज थाना रौतारा जिला कटिहार को कुल 28.005 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
