15 लीटर शराब संग तस्कर व दो शराबी गिरफ्तार

15 लीटर शराब संग तस्कर व दो शराबी गिरफ्तार

फलका फलका पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से पंद्रह लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर व दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कालीनगर गांव में एक व्यक्ति शराब का बिक्री कर रहा है. पुलिस वाहन को देख कर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा और पूछताछ किया. पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम रामलाल मुखिया, कालीनगर निवासी बताया. तलाशी में 15 पंद्रह लीटर शराब बरामद किया गया. गिरयामा चौक से दो पियक्कड़ को पकड़ा गया. दोनों पियक्कड़ क्रमशः मनीष कुमार नंदग्राम जरलाही, पंकज राम कुमहरा थाना-रौतारा निवासी बताया. सभी आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >