बाढ़ अनुश्रवण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

बाढ़ अनुश्रवण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

कोढ़ा प्रखंड में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए बाढ़ अनुश्रवण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता कोढ़ा प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि के रूप में पंचायत समिति सदस्य नईम ने की. बैठक के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व सरपंचों ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की जानकारी बिंदुवार प्रस्तुत की. इस क्रम में मखदमपुर पंचायत के नंद ग्राम जर्लाही का विशेष रूप से उल्लेख किया गया, जहां हर वर्ष बाढ़ के कारण लगभग 1500 की आबादी प्रभावित होती है. मधुरा पंचायत के देवकली पैकहा गांव के पूरी तरह जलमग्न हो जाने की समस्या भी उठाई गई. बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गयी. विशेष रूप से पशुओं के लिए चारा, आवश्यक दवाइयां तथा बाढ़ के समय लोगों के लिए कम्युनिटी किचन की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा गया. इस दौरान यह भी बताया गया कि पिछले वर्ष जिला स्तर की बैठक के बावजूद कम्युनिटी किचन सेंटर संचालित नहीं हो पाया था, जिससे प्रभावित लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. इस बार ऐसी स्थिति न हो, इसके लिए समय रहते तैयारी करने पर जोर दिया गया. चिकित्सा पदाधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सभी आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. विशेष रूप से सांप काटने, कुत्ता काटने सहित अन्य आपातकालीन स्थितियों के इलाज के लिए दवाइयां तैयार रखी गई हैं. बैठक में नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद, अंचल पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुमार पंडित, विधायक प्रतिनिधि रमण झा, मो. फारूक, मोहम्मद ईशा सहित मखदमपुर पंचायत के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, रामपुर के वार्ड सदस्य रंजीत रजक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, बिजली विभाग के जेई पंकज ठाकुर, कल्याण पदाधिकारी, मनरेगा पदाधिकारी एवं सभी राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >