संकीर्तन को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा

संकीर्तन को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा

– देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़, गुरुवार से शुरू होगा संकीर्तन मनसाही हफलागंज में भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस कलश यात्रा में कुमारी कन्याओं के साथ-साथ दो हजार से अधिक भक्तों की भीड़ रही. शोभा यात्रा में गाजे- बाजे के साथ विभिन्न तरह की झांकियां निकाली गयी एवं नृत्य गीत भी प्रस्तुत किया गया. कलश यात्रा हफलागंज के विभिन्न गली मोहल्ले से गुजरते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची. इस दौरान भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. शोभायात्रा की एक झलक पाने के लिए लोग अपने-अपने घरों से निकलकर दरवाजे पर खड़े थे. कलश यात्रा के समापन के बाद सभी कलश को यज्ञ स्थल पर रखा गया. संकीर्तन की शुरुआत गुरुवार की सुबह की जायेगी. जिसको लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. यज्ञ को सफल बनाने के लिए स्थानीय युवा तन मन धन से अपना सहयोग दे रहे हैं. शोभा यात्रा को सफल बनाने में कमेटी सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >