बूढ़ी माता की पूजा के लिए निकाली कलश शोभायात्रा

बूढ़ी माता की पूजा के लिए निकाली कलश शोभायात्रा

मनसाही प्रखंड के चितौड़िया महादलित टोला में बड़ी धूमधाम के साथ बुढी़ माता की पूजा अर्चना की गयी. बुढी़ माता की पूजा अर्चना के लिए आसपास के गांव से सैकड़ों महिलाएं महादलित टोला पहुंची. प्रारंभ में 101 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकली. जो पूजा स्थल से प्रारंभ हो कारीकोसी नदी से जल भर कर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पूजा स्थल पर संपन्न हुई. गांव का वातावरण भक्ति में डूबा रहा. संध्या को कलश विसर्जन के साथ ही पूजा का समापन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >