हमारा बच्चा-हमारी जिम्मेदारी”” थीम पर नौ मई को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

हमारा बच्चा-हमारी जिम्मेदारी” थीम पर नौ मई को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

कटिहार जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में नौ मई को उसमें पहली से आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावक जुटेंगे. इस दिन स्कूलों में ””हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी”” थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी होगी. प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने इस आशय से संबंधित निर्देश जारी किया है. निदेशक प्राथमिक शिक्षा के दिशानिर्देश के आलोक में डीईओ राहुल चंद्र चौधरी ने जिले के प्रारंभिक विद्यालय के प्रधान व बीईओ को पालन का निर्देश दिया है. डीईओ व डीपीओ एसएसए के निर्देश में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने कहा, अभिभावकों को इस बात से अवगत कराया जायेगा कि बच्चों के अधिगम एवं विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है. अभिभावकों को बच्चों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा घर पर पढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा. बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आयेंगे और सीखने की प्रक्रिया में भागीदार रह सकेंगे. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने डीइओ व डीपीओ को दिये गये निर्देश में कहा है कि नौ मई को सभी प्रारंभिक विद्यालय में वर्गवार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी होगी. ऐसी व्यवस्था की जायेगी कि उसमें अधिक से अधिक अभिभावक सक्रिय रूप से भाग ले सकें. अभिभावकों को शिक्षक प्रेरित करेंगे कि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आयें. अभिभावकों के साथ बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर चर्चा होगी. अभिभावकों को बताया जायेगा कि बच्चों को नाश्ता करा कर ही स्कूल भेजें. निर्देश में यह भी कहा गया है कि राज्य स्तर से उपलब्ध कराये गये गूगल फॉर्म में प्रत्येक विद्यालय से संगोष्ठी की जानकारी उपलब्ध करायेंगे. संगोष्ठी के लिए राज्य स्तर से एक मागदर्शिका भी उपलब्ध करायी जा रही है. अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में शामिल होने के लिए विद्यालय की ओर से अभिभावकों को आमंत्रित किया जाता है. इसके पहले गत 30 मार्च को हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >