अपराधियों व शराब तस्करों पर सख्त नजर रखने की जरूरत, एसपी

अपराधियों व शराब तस्करों पर सख्त नजर रखने की जरूरत, एसपी

– बलिया बेलौन थाना का एसपी ने किया निरीक्षण बलिया बेलौन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कटिहार एसपी शिखर चौधरी शनिवार को बलिया बेलौन थाना पहुंचे. निरीक्षण करते हुए थाना के विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही दैनिक पंजी, प्राथमिकी पंजी, रनिंग रजिस्टर सहित अन्य अपराधों से संबंधित मामलों की समीक्षा की. बलिया बेलौन थाना का कार्य के प्रति संतुष्ट व्यक्त करते कहा की थाना का कार्य अच्छा चल रहा है. क्राईम कंट्रोल के लिए सख्ती बरतने का आदेश दिया. बलिया बेलौन थाना का नया भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने का आश्वासन दिये. साथ ही गस्ती वाहन की कमी दूर करने की बात कही. निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की सफाई, पुलिस बैरेक, हाजत का निरीक्षण किया. अभिलेखों के रखरखाव सहित थाना की व्यवस्था पर संतुष्ट जाहिर करते हुए अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाने का आदेश थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन को दी. यह क्षेत्र बंगाल की सीमा से जुड़ा रहने के कारण अपराधियों व शराब तस्करों पर सख्त नजर रखने की जरूरत है. अपराध रोकने के लिए वाहनों की नियमित जांच, गस्ती बढ़ाने की बात कही. शराब तस्कर का नाम दागी पंजी में दर्ज कर उस पर कठोर कार्रवाई करने व लंबित कांडों का समय पर निपटारा करने की बात कही. नियमित रूप से वाहनों के कागजात जांच करने, हेलमेट के प्रति बाइक चालकों में जागरूकता पैदा करने व थाना में फरियाद लेकर आये लोगों पर विशेष ध्यान रखने की बात कही. शराब बंदी कानून को कारगर बनाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चला कर शराब लेकर चलने, शराब पीने या शराब रखने पर तुरंत कार्रवाई करने पर बल दिया. इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक बारसोई, थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन, सअनि राजनेता कुमार, जोनसन बरूआ, दुधनाथ पासवान, बरूण कुमार, मुकेश कुमार, पृथ्वी राज सहित सभी दफादार, चौकीदार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >