मनसाही पूर्णिया- नारायणपुर फोरलेन सड़क के एनएच 131ए पर प्रत्येक दिन सड़क दुर्घटना कहीं ना कहीं हो रही हैं. दुर्घटना का मुख्य कारण रॉग साइड से वाहन चलाने के कारण बड़ी-बड़ी गाड़ियां की लाइट जलाने के कारण व तेज रफ्तार से चलने के कारण प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं रोड में एक्सीडेंट हो रहा हैं. रात्रि दस बजे के आसपास मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर निवासी आलम पिता सफीक अपने बाइक से हफलागंज की रहने वाली सलोनी देवी पति आवेश को लेकर मनोहरपुर महियारपुर फोर लेन सड़क में रॉन्ग साइड होकर हफलागंज की ओर आ रहे थे. मनसाही थाना के पास एक पिकअप लाइट जला कर जा रहे थे. बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया. वे सड़क के डिवाइडर में जाकर टकरा गये. वह चोटिल हो गये. पीछे में सवार महिला सलोनी देवी डिवाइडर के बीच में जाकर गिर पड़े. दोनों को काफी छोटे आयी. मनसाही थाना के 112 के ड्राइवर ने देखा तत्परता दिखाते हुए दोनों को सीएचसी मनसाही में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया. बाइक चालक, टेंपो, ट्रैक्टर छोटे बड़े वाहन राइट साइड में नहीं चलकर रोंग साइड में होकर आना-जाना करते हैं. पूर्णिया-नारायणपुर फोरलेन सड़क में प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना हो रही हैं.
पिकअप के हाय लाइट से रॉग साइड से जा रहे बाइक सवार गिरा, घायल
पिकअप के हाय लाइट से रॉग साइड से जा रहे बाइक सवार गिरा, घायल
