फलका में वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

फलका में वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

फलका फलका थाना क्षेत्र के निसुंदरा पुल के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया.जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी. मृतक रत्नदेव झा 45 वर्ष सोहथा गांव निवासी बताया जाता है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मृतक रत्नदेव झा अपना बाइक से किसी निजी कार्य से अपना ननिहाल पूर्णिया जिले के भूरी गांव गया हुआ था. देर रात्रि भूरी गांव से वापस घर सोहथा लौटने के क्रम में निसुंदरा पुल समीप अज्ञात वाहन कुचलकर फरार हो गया. रत्नदेव झा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजनों द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कोढ़ा ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर मृतक की मां अनमोला देवी 85 वर्ष, पत्नी सुमन कुमारी 40 वर्ष, पुत्र अनंतशंकर झा 11 वर्ष, पुत्री सोनाक्षी कुमारी 8 वर्ष, भाई गोपाल झा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की सुचना पाकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, पूर्व मुखिया मनोज कुमार मंडल, सरपंच प्रभा देवी शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना जाहिर करते हुए उचित मुआवजा देने का मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >