मनिहारी के नया प्रावि तिनकौड़िया पूरब टोला में कराया मॉकड्रिल

मनिहारी के नया प्रावि तिनकौड़िया पूरब टोला में कराया मॉकड्रिल

मनिहारी मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में माॅकड्रिल किया गया. प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने विद्यालय के छात्र- छात्राओं को हवाई हमले, आग लगने, बाढ़ सहित आपात स्थितियों से निपटने के लिए इनसे बचाव कैसे करें को लेकर मॉकड्रिल करायी. आज देश में आए दिन कुछ न कुछ होते रहते हैं. कभी एलपीजी का संकट तो कभी पेट्रोल, डीजल की किल्लत. वैश्विक युद्ध और गंभीर हालात के बीच प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इन आपदाओं से घबराए नहीं. अपितु आपदाओं से निबटने का अवसर ढूंढिए. हम भारतीय हैं और झुकना हमने सीखा नहीं हैं. इसलिए अडिग होकर ऐसे आपदा से सामना करना सीखिए. आपात स्थिति में अपने साथ सूखा राशन चूड़ा, दालमोट, मुढ़ी, गुड़, टॉर्च, परिचय पत्र इत्यादि अवश्य रखिए. मौके पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र, छात्राएं, ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >