बसुहार मजदिया में विवाहिता की जहर देकर हत्या का आरोप

बसुहार मजदिया में विवाहिता की जहर देकर हत्या का आरोप

कुरसेला थाना क्षेत्र के बसुहार मजदिया गांव में विवाहिता ममती कुमारी को ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा है. पूर्णिया जिला के टिकापट्टी थाना ग्राम निवासी मृतका के पिता लिलो महलदार ने कुरसेला थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर पुत्री को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. प्राथिमिकी में मृतका के पति दिवाना कुमार उर्फ कैलाश महलदार पिता बच्ची महलदार सहित सास ससुर को मृतका के हत्या का आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपित मृतका के पति दिवाना कुमार उर्फ कैला को गिरफ्तार कर लिया है. सास, ससुर घर छोड़ कर फरार है. पुलिस इनके गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापामारी करने में जुटी थी. जानकारी अनुसार पूर्वी मुरादपुर पंचायत के बसुहार मजदिया गांव वार्ड दो में शुक्रवार को विवाहिता ममती कुमारी (35) की जहर प्रभाव से मौत होने की जानकारी सामने आयी है. बताया गया कि विवाहिता मौत के समय ससुराल पक्ष के लोग नदी के रेत के बीच तरबुजा खेत में थी. विवाहिता की मौत होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने घबरा कर पुलिस के भय से शव को गंगा नदी पार गोबराही दियारा क्षेत्र नदी किनारे ले जाकर रख दिया था. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने विवाहिता की मौत के सूचना पर रात में गंगा नदी पार कर गोबराही दियारा क्षेत्र से शव बरामद कर पोस्टर्माटम में कटिहार भेज दिया. पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया. आखिरकार विवाहिता के शव को ठिकाने लगाने के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया. बसुहार मजदिया गांव में विवाहिता मौत और उसके शव को ठिकाने लगाने की सनसनीपूर्ण घटना चर्चा का विषय बना हुआ था. मतृका ममती कुमारी के मौत से इनका तीन और एक वर्ष का दो मासुम बच्चा मां के ममता से अनाथ हो गया. मां के मौत से दोनों मासूमों के परवरिश की समस्या खड़ी हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >