हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी

हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी

अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद वार्ड तीन ब्राह्मण टोला गोपालपुर स्थित बालाजी व काली मंदिर प्रांगण में हनुमंत कथा का आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलशशोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अमदाबाद के मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने फीता काटकर किया. उपमुख्य पार्षद पृथ्वी मंडल, जानकी यादव, संजीव साह आदि मौजूद थे. कलश शोभायात्रा में 351 कन्या व श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया. ब्राह्मण टोला गोपालपुर से निकालकर गोपालपुर पंचवटी शिव मंदिर होते हुए छर्रामारी स्थित गंगा नदी के उप धारा से कलश में जल भरकर पुन: कथा स्थल पर विधिवत्त वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किया. नीतेश मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय हनुमत कथा को लेकर 8 मार्च को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा में 351 कन्या एवं श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया. 9 मार्च से 11 मार्च तक हनुमत कथा का आयोजन किया जाना है. आचार्य अंगद जी महाराज कथा वाचन किया जायेगा. अनुज मिश्रा, सियाराम मिश्रा, जानकी यादव, सुभाष दास, अजय कुमार पासवान, पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी निताय मंडल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >