कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामनवमी की भब्य शोभा यात्रा निकाली गई, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

A grand Ram Navami procession was taken out amidst

फाइल 3 कटिहार जिले में रामनवमी की शोभा यात्रा शहरी एवं कुछ ग्रामीण इलाकों में शांतिपूर्ण एवं सोहार्द पूर्ण वातावरण में गुरुवार को संपन्न हो गया. डीएम आशुतोष द्विवेदी एसपी शिखर चौधरी पूरे जिले सहित खासकर शहरी क्षेत्रों में निकलने वाली शोभा यात्रा का स्वयं मॉनरेटरिंग कर रहे थे. जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे थे. शहरी क्षेत्रों में एसडीपीओ सदर अभिजीत सिंह, ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन, साइबर डीएसपी राम कृष्णा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे थे. पुलिस पदाधिकारी शोभा यात्रा के आगे एवं पीछे पीछे चल रही थी. रूट चार्ट के आधार पर शोभा यात्रा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार, सहायक थाना अध्यक्ष कुमार विकास , मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में जुटे थे. इसके अतिरिक्त दंगा निरोधी दस्ता, बीएसपी जवान शोभा यात्रा को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में मुस्तैद थे. तकरीबन 2000 सुरक्षा कर्मी थे तैनात रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कुल 379 संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी तैनात थे. जिले में तकरीबन 2000 पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा-व्यवस्था में तैनात थे. प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं शोभा यात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी रखी गई. हर गतिविधि पर रखी जा रही थीं नजर, वीडियोग्राफी एवं भ्रमणशील दिखी पुलिस पदाधिकारी शोभा यात्रा के दौरान हर चौक चौराहा एवं सभी संवेदनशील स्थानों पर जहां एक और पुलिस पदाधिकारी तैनात थे, वहीं दूसरी ओर भ्रमणशील अवस्था में पुलिस पदाधिकारी शहर की हर एक गतिविधि पर नजर बनाए रखे थे. प्रशासन द्वारा 30 महत्वपूर्ण स्थानों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी. इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में साक्ष्य भी सुरक्षित रखा गया.यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही. हरदंगियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई. सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. शोभा यात्रा की निगरानी जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी स्वयं कर रहे थे। (जिलाधिकारी) एवं (पुलिस अधीक्षक) लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। दोनों अधिकारी विभिन्न स्थानों से फीडबैक लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे. प्रशासन की मुस्तैदी, बेहतर समन्वय और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के कारण रामनवमी का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. आम नागरिकों ने भी प्रशासन का सहयोग किया, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >