बारसोई के रघुनाथपुर में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन

बारसोई के रघुनाथपुर में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन

– 12 अप्रैल तक चलेगा संकीर्तन, 13 अप्रैल को होगा विसर्जन बारसोई नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या तीन स्थित रघुनाथपुर में तीन दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है. धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. पूरा क्षेत्र भजन-कीर्तन व हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हो उठा है. आयोजन समिति के अनुसार यह संकीर्तन 12 अप्रैल तक निरंतर चलेगा. जबकि 13 अप्रैल को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन किया जायेगा. संकीर्तन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. जहां भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे सभी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम से समाज में आपसी भाईचारा व आध्यात्मिक वातावरण का विस्तार होता है. संकीर्तन के दौरान प्रसाद वितरण व अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जा रहे हैं. आयोजन को सफल बनाने में समिति के राजू पाल अध्यक्ष, सूरज कुमार उपाध्यक्ष, प्रकाश पासवान अध्यक्ष सह संयोजक, मुकेश मंडल सचिव, अमर कुमार सह सचिव, अमर सुभ्रत सदस्य, गुड्डू कुमार मंडल सदस्य, किरण मंडल सदस्य एवं अंजनी कुमार सदस्य सहित अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >