रौतारा में युवक का अपहरण, 7 लाख मांगी फिरौती, हरीशपुर से बरामद

रौतारा में युवक का अपहरण, 7 लाख मांगी फिरौती, हरीशपुर से बरामद

कोढ़ा रौतारा थाना में युवक के अपहरण मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के साथ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर लिया है. आरोप है कि युवक को कथित रूप से ससुराल बुलाकर अगवा कर लिया गया. उसके बदले 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले के मुफस्सिल रानीपतरा थाना अंतर्गत रामघाट बेलौरी निवासी मुख्तार ने बताया कि उसके पुत्र अजमल 25 वर्ष की शादी करीब दो वर्ष पूर्व रौतारा थाना क्षेत्र के हरिशपुर निवासी गुलसितारा 20 वर्ष के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी. आरोप है कि 07 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3 बजे अजमल के ससुराल से फोन कर उसे पत्नी को लाने के बहाने हरिशपुर बुलाया गया. जैसे ही वह वहां पहुंचा. उसे कथित रूप से अगवा कर लिया गया. इसके बाद एक अन्य नंबर से परिजनों को फोन कर 7 लाख रुपये की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी. घटना के बाद से अजमल का मोबाइल फोन बंद आ रहा था. उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे. मामले में मुख्तार ने रौतारा थाना में आवेदन देकर हरिशपुर निवासी बारीक, अबू सईद, मशकूर, सकूर एवं अंसार हाफिज को नामजद आरोपित बनाया है. सभी पर अपहरण और फिरौती मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया है. इधर, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष लालसार बिंद ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से छानबीन करते हुए हरीशपुर से युवक को बरामद कर लिया गया है. आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >