कोढ़ा प्रखंड के कोलासी शिविर थाना कांड संख्या 100/26 मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है. साथ ही मामले में शामिल आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार अपहृत युवती के पिता ने मामला दर्ज कराया था. आरोपित चंद्र देव कुमार, पिता बटुक लाल ऋषि, निवासी कठौतिया, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोलासी शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि अपहृत युवती की बरामदगी कर ली गयी है. आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद, आरोपित गिरफ्तार
अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद, आरोपित गिरफ्तार
