– तीन परीक्षा केन्द्रों का उड़नदस्ता दल की टीम ने किया निरीक्षण कटिहार जिले के सात परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संचालित हो रही है. यह बातें पूर्णिया विवि से आये उड़नदस्ता जांच दल के दो सदस्यीय टीम ने कही. मालूम हो कि जिले में दूसरी बार उड़नदस्ता जांच दल कटिहार पहुंची. जिसमें डॉ मिहिर कुमार ठाकुर, डॉ पटवारी यादव शामिल थे. उनलोगों ने बताया कि सीताराम चमरिया डिग्री कॉलेज, केबी झा कॉलेज एवं एमजेएम महिला कॉलेज में पहुंचकर संचालित परीक्षा का जायजा लिया गया. जहां तीनों परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संचालित हो रही थी. उड़नदस्ता दल के पदाधिकारियों से प्रवेश पत्र व परीक्षा रूटिंग में एकरूपता नहीं होने के सवाल पर बताया कि कुछ त्रुटि हुई थी. जिसमें सुधार हो रहा है. इसी कारण दो दिन पूर्व परीक्षा को स्थगित किया गया था. धीरे- धीरे सभी प्रवेश पत्र में हुई त्रुटियों का सुधार कर लिये जाने की बात कही गयी. उनलोगों ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा आगामी 15 अप्रैल तक संचालित होनी है.
शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हो रही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हो रही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
