बारसोई में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन

बारसोई में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन

– प्रियंका कुमारी के स्थानांतरण पर सम्मानपूर्वक विदाई राजू कुमार ने संभाला एसडीएम का कार्यभार बारसोई अनुमंडल सभा भवन, बारसोई में सोमवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी के स्थानांतरण तथा नवपदस्थापित एसडीएम राजू कुमार के स्वागत को लेकर विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया. प्रशासनिक औपचारिकता के साथ-साथ भावनात्मक क्षणों का साक्षी बना. बारसोई की प्रभारी एसडीएम प्रियंका कुमारी का स्थानांतरण शेखपुरा जिले के एसडीएम के रूप में किया गया है. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ किया. जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, राजस्व मामलों में सक्रियता तथा विकासात्मक कार्यों के समन्वय में उनके योगदान को उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने सराहा. विदाई के समय कई अधिकारियों ने उनके कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए इसे बारसोई के लिए प्रेरणादायी बताया. बारसोई के नये अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में राजू कुमार ने पदभार ग्रहण किया. वे सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे. पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि बारसोई में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना, आमजन की समस्याओं का समाधान करना तथा प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. समारोह में बारसोई के रजिस्टार कृष्ण मोहन जयसवाल, बीडीओ चंदन प्रसाद, ईओ रजनीश कुमार, विवेक कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. कार्यक्रम सादगी व गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. विदाई और स्वागत के इस अवसर ने प्रशासनिक निरंतरता के साथ यह संदेश भी दिया कि स्थानांतरण एक प्रक्रिया है. लेकिन सेवा, संवेदना व उत्तरदायित्व की भावना सदैव बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >