आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख

आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के इंदिरा ग्राम में सोमवार की रात आग लगने से एक परिवार का घर जल कर राख हो गया. घटना में एक लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है. घर में अचानक आग लगने से गृह स्वामी घर का कोई समान बाहर निकालने में असफल रहा. घर में रखे नगदी सहित फर्नीचर कपड़े बर्तन आदि जलकर नष्ट हो गया. आग से घर जलने वाला पीड़ित परिवार इंदिरा ग्राम का सुरेश मंडल का बताया गया है. अधिकारिक रुप से आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. चर्चा में बताया जा रहा है कि बिजली शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग पकड़ लिया. ठंड में पीड़ित परिवार बेघर होकर दान दाने को मोहताज हो गया है. इनके समक्ष जरूरत के सामानों की किल्लत पड़ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >