हत्या की नीयत से घर में घुसा बदमाश, कट्टा लहराते दी धमकी

हत्या की नीयत से घर में घुसा बदमाश, कट्टा लहराते दी धमकी

मौके पर से दो जिंदा कारतूस भी किया गया बरामद कोढ़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर सिमरिया पंचायत में रविवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक बदमाश ने हथियार के बल पर एक परिवार को जान से मारने की धमकी दी. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलासी पुलिस ने मौके से दो कारतूस बरामद किया. पीड़ित दुलाल 38 वर्ष, पिता अब्दुल रहमान, बैजनाथपुर सिमरिया ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 18 जनवरी की संध्या करीब 6:30 बजे सद्दाम पिता तविष्णु ड्रोन उनके घर के दरवाजे पर स्कूटी खड़ी कर हाथ में देशी कट्टा लेकर पहुंचा. आरोपित गाली-गलौज करते हुए घर से बाहर निकलने को कहने लगा. जान से मारने की धमकी देने लगा. पीड़ित ने बताया कि आरोपित जोर-जोर से चिल्लाते हुए कह रहा था कि आज तुम सबको गोली मार कर खत्म कर देंगे. डर के कारण वह घर से बाहर नहीं निकला और तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे. इसी बीच कोलासी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही आरोपित स्कूटी छोड़कर फरार हो गया. तलाशी के दौरान पुलिस ने स्कूटी के पास से .315 बोर के दो कारतूस बरामद किया. जबकि स्कूटी को जब्त कर पुलिस शिविर लाया गया. वादी से जब्ती सूची पर हस्ताक्षर भी कराए गए हैं. पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपित सद्दाम पहले भी उनके साथ आपराधिक घटना को अंजाम दे चुका है. कोढ़ा थाना कांड संख्या 207/25 दर्ज हुआ था. आरोपित जेल भी जा चुका है. इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपित ने हत्या की नीयत से यह घटना की. कोलासी शिविर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आगे की अग्रिम कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >