कुरुम में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

कुरुम में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

बलिया बेलौन बिझारा पंचायत के कुरुम धान हट्टी खेल मैदान में झा जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कुरूम क्रिकेट मिम्बर एवं कुरूम मार्केट व्यवसायों के सौजन्य से आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्थानीय मुखिया इनायत राही, पूर्व प्रमुख गोलाम रशीद, सरपंच उपेन्द्र नाथ चौधरी ने रविवार को फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया. 24 जनवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल बिझारा व शिकारपुर की टीमों के बीच हुआ. जिसने दर्शकों को अंत तक रोमांच से बांधे रखा. इस अवसर पर गणमान्य जनप्रतिनिधियों और खेलप्रेमियों ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिझारा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 193 रनों का स्कोर खड़ा किया. शिकारपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कुछ ही रनों के भीतर टीम के लगातार छह विकेट गिर गये. जिससे पूरा दबाव शिकारपुर पर आ गया. बल्लेबाजों ने संघर्ष की कोशिश की. लेकिन अंततः टीम 12 रनों से मुकाबला हार गयी. मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और खेलप्रेमियों की अहम भूमिका रही. चन्द्र भुषण ठाकुर, मिथिलेश चौधरी, अभिषेक चौधरी, अम्माटे गदुर, पिंकू, लक्ष्मण शर्मा, मुकेश सरकार, अमित ठाकुर, निसार, पप्पू चौधरी, कन्हैया शर्मा, जुल्फिकार, वसीम, चुना, इंतखाब, गुलाम सरवर, आफताब, मारूफ आलम, सूरज, अंकित, रुस्तम, इजहार, मुदस्सिर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. आयोजन ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >