हनुमान जी का लगा अलौकिक दरबार, अखंड ज्योति जलायी

हनुमान जी का लगा अलौकिक दरबार, अखंड ज्योति जलायी

हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा कटिहार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव पर अध्यात्म चेतना मंच ने शुक्रवार को शहर में शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा अग्रसेन भवन से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए यज्ञशाला मैदान में पहुंच कर समाप्त हुई. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. महिलाओं की संख्या पुरुषों से सबसे ज्यादा रही. शोभायात्रा में हनुमान जी के जयघोष से पूरा शहर गूंजता रहा. श्रद्धालु हाथ में हनुमान जी का ध्वजा लिए शोभायात्रा में चल रहे थे. शोभायात्रा में ध्वजा लिए श्रद्धालु अग्रसेन भवन से चले थे. हनुमान जी के जन्मउत्सव पर श्रद्धालु शहर में नाचते गाते हनुमान जी का जयकारा लगाते हुए जुलूस में चल रहे थे. श्रद्धालुओं के लिए हर चौक-चौराहों पर हनुमान प्रेमियों ने सेवा भाव के लिए शरबत व पेयजल की भी व्यवस्था की थी. जुलूस में शामिल भक्तों ने पेयजल व शरबत ग्रहण कर अपनी थकान मिटाई. बता दें कि अध्यात्म चेतना मंच हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही भव्य रूप से मनाते आ रहे हैं. हनुमान जन्मोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में कई कार्यक्रम हुए. गुरुवार की सुबह सामूहिक सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु भाग लिए थे. अखंड ज्योति जलाई गयी. साथ ही हनुमान जी को छप्पन भोग भी लगाया गया. हनुमान जी का भव्य श्रृंगार करते हुए अलौकिक दरबार भी लगाए गये. पूजा अर्चना के उपरांत रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया. जहां जयपुर, कोलकाता से आए कलाकारों ने भजन संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया. रात भर श्रद्धालु कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन में झुमते रहे. दिल्ली से आए झाकियां सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया. महाभंडारा का भी आयोजन किया गया. जहां श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया. शुक्रवार को ध्वजा लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शमिल हुए. शोभायात्रा में हनुमान जी की झांकियां भी प्रस्तुत की गयी जो काफी आकर्षण का केंद्र रहा. पूरे शहर का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा यज्ञशाला मैदान पहुंची. जहां हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने संकट मोचन हनुमान को ध्वजा चढ़ाएं और अपने जीवन की मंगल कामना का आशीष मांगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >