चनदहर में किसान समृद्धि योजना के लिए लगा शिविर

चनदहर में किसान समृद्धि योजना के लिए लगा शिविर

बलिया बेलौन चनदहर पंचायत के मनरेगा भवन बघवा में किसान समृद्धि योजना का लाभ के लिए दूसरे चरण का शिविर लगाया गया. मुखिया प्रतिनिधि रागिब शजर ने बताया की आगामी 21 जनवरी तक शिविर लगा रहेगा. लाभ लेने की अपील करते हुए कहा की किसानों का ई केवाईसी जरूरी है. ई केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री, फार्मर आइडी बनाने के लिए विभागीय आदेशानुसार शिविर का आयोजन किया गया है. छूटे हुए लाभार्थियों को आवश्यक रूप से 21 जनवरी तक केवाईसी कराने की जानकारी देते हुए कहा की इस केवाईसी के बिना अगली किस्त की राशि नहीं मिलेगी. सभी किसान से शिविर में आकर ई केवाईसी व फार्मर रजिस्ट्री कराने, फार्मर आइडी बनवाने का आग्रह किया है. ई केवाईसी के लिए आधार कार्ड, मोबाईल नंबर और जमीन संबंधी दस्तावेज लाना ज़रूरी है. दर्जनों किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >