आइसा ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

बारसोई : बिहार में इंटर परीक्षाफल में हुई धांधली के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बारसोई की सड़कों पर रैली निकाली तथा ब्लाक चौक में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया. रैली का नेतृत्व आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष का काजिम इरफानी कर रहे थे. श्री इरानी […]

बारसोई : बिहार में इंटर परीक्षाफल में हुई धांधली के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बारसोई की सड़कों पर रैली निकाली तथा ब्लाक चौक में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया. रैली का नेतृत्व आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष का काजिम इरफानी कर रहे थे.

श्री इरानी ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट के परीक्षा फल में व्यापक धांधली की गयी है. इसके कारण पूरा बिहार शर्मसार हो हो गया है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष टॉपर घोटाला हुआ और इस बार भी उन्होंने कहा कि एक ही गलती बार-बार होना गलती नहीं यह जानबूझकर की जा रही है.

उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार भी भ्रष्ट हो चुकी है. उन्होंने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा की मांग की है. अन्यथा बिहार सरकार से शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करते हुए इंटर की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन को नि:शुल्क करने की मांग की है. मौके पर मुख्य रुप से मौजम हुसैन, प्रवेश दास, कबीर तौसीफ, धीरज कुमार, मुन्नी खातून, शमशुल हक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >