कटिहार : पेट्रोल पंप कर्मियों से 1.62 लाख लूटे, मारपीट

आठ की संख्या में पहुंचे थे नकाबपोश अपराधी, कर्मियों से की मारपीट पोठिया ओपी क्षेत्र के एचपी पेट्रोल पंप डुम्मर की घटना समेली (कटिहार) : पोठिया ओपी क्षेत्र के एनएच-31 से सटे प्रत्यक्ष एचपी पेट्रोल पंप डुम्मर में बुधवार की देर रात तकरीबन 1:30 बजे आठ की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने पांच पेट्रोल […]

आठ की संख्या में पहुंचे थे नकाबपोश अपराधी, कर्मियों से की मारपीट

पोठिया ओपी क्षेत्र के एचपी पेट्रोल पंप डुम्मर की घटना
समेली (कटिहार) : पोठिया ओपी क्षेत्र के एनएच-31 से सटे प्रत्यक्ष एचपी पेट्रोल पंप डुम्मर में बुधवार की देर रात तकरीबन 1:30 बजे आठ की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने पांच पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई करते हुए 1.62 लाख रुपये लूट लिये. घटना की जानकारी मिलते ही पोठिया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और
छानबीन की.
15 मिनट तक वहां रुके थे अपराधी : बुधवार रात पेट्रोल पंप पर आठ की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद अपराधी पहुंचे. वहां पहुंचते ही अपराधियों ने कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया और हथियार का भय दिखाते हुए लूटपाट शुरू कर दी. अपराधियों ने मारपीट करते हुए कर्मी प्रदीप राय से 8000, मोबाइल, चांदी की सिकड़ी, मधु यादव से 40565 रुपये व सिकड़ी, जय प्रकाश मंडल से 45,000, सुमन चौरसिया से 66700 रुपये व मोबाइल, टैंकलॉरी खलासी सोहेल से 1200 रुपये लूट लिये. अपराधी इनके साथ मारपीट कर कुल 1.62 लाख रुपये लूट कर पीछे के रास्ते से भाग निकले. घटना के बाद पंप कर्मी ने पुलिस सहित पंप मालिक भटवाड़ा निवासी संतोष कुमार मंडल को घटना की
कटिहार : देर रात…
जानकारी दी. सूचना मिलते ही पोठिया ओपी अध्यक्ष अमित कुमार, सअनि सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे व पूछताछ की. गुरुवार की सुबह कोढ़ा इंस्पेक्टर अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे. अपराधियों ने करीब 15 मिनट तक लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद है. ओपी अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे.
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >