जलकर पर मछुवारों से मारपीट व फायरिंग

कुरसेला : थाना क्षेत्र के रेलवे गाइड बांध कटरिया के समीप जलकर पर मारपीट करने व गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत कटरिया गांव के खंतर सिह पिता किसन सिंह ने कुरसेला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें छह लोगों को नामजद किया गया है. रेलवे का यह जलकर पूर्णिया […]

कुरसेला : थाना क्षेत्र के रेलवे गाइड बांध कटरिया के समीप जलकर पर मारपीट करने व गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत कटरिया गांव के खंतर सिह पिता किसन सिंह ने कुरसेला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें छह लोगों को नामजद किया गया है. रेलवे का यह जलकर पूर्णिया जिले के श्रीपुर के दरोगी सिंह ने तकरीबन साठ लाख रुपये में लिया है. जलकर मालिक के निर्देश पर कटरिया गांव के कुछ मछुवारे मछली का शिकार कर रहे थे.

इसी बीच जलकर पर कुछ लोगों ने आकर मछुवारों से मारपीट कर हवाई फायरिंग की. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मौके पर जाकर जांच की. माना जाता है कि रेलवे गाइड बांध के समीप इस जलकर में लगभग करोड़ रुपये की मछलियां हैं, जिस पर आधिपत्य जमाने के लिए कई अपराधी गिरोह की निगाहें टिकी हैं. मछुआरों से मारपीट व फायरिंग वर्चस्व जमाने का प्रयास समझा जा रहा है. यह जलकर क्षेत्र के बड़े जलकरों में एक माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >