सोमवार से खुलेंगे स्कूल बंद संबंधी आदेश निरस्त

कटिहार : पिछले दो दिनों से मौसम में आये बदलाव को देखते हुए सरकारी विद्यालयों में सरकारी एवं गैर सरकारी, निजी विद्यालयों में सोमवार से होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश को निरस्त कर दिया गया है. डीएम मिथिलेश मिश्र के आदेश पर डीइओ श्रीराम सिंह ने शनिवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया है. डीइओ के […]

कटिहार : पिछले दो दिनों से मौसम में आये बदलाव को देखते हुए सरकारी विद्यालयों में सरकारी एवं गैर सरकारी, निजी विद्यालयों में सोमवार से होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश को निरस्त कर दिया गया है. डीएम मिथिलेश मिश्र के आदेश पर डीइओ श्रीराम सिंह ने शनिवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया है. डीइओ के जारी नये आदेश में कहा गया है कि डीएम के आदेशानुसार भीषण गर्मी को देखते हुए 29 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था.

इस बीच विभिन्न शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी से मिलकर पूर्व से घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश के आधार पर ही अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था. इधर मौसम में भी बदलाव हो चुका है. ऐसे में डीएम ने शनिवार को पूर्व के आदेश को निरस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही पूर्व में घोषित तालिका के आधार पर ग्रीष्मकालीन अवकाश के आधार पर छुट्टी देय करने संबंधी आदेश जारी करने का निर्देश डीएम ने उन्हें दिया. डीएम के निर्देश पर आदेश जारी दिया है.

डीएम से मिले एसोसिएशन के प्रतिनिधि
इधर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीएम मिथिलेश मिश्र से मिलकर समय से पूर्व ग्रीष्मकालीन अवकाश संबंधी जारी आदेश को निरस्त करने की मांग की थी. डीएम से मिलने के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि डीएम से मिलकर पिछले दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश सोमवार से करने संबंधित आदेश को निरस्त करने का आग्रह डीएम से किये हैं. डीएम ने उन्हें इस दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया था. मौके पर संघ के अध्यक्ष बीके सिंह, उपाध्यक्ष एसके सुमन, महासचिव निखिल झा, प्रफुल्ल चंद्र झा, मुरारी झा आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >