चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना हुआ मुश्किल

दोपहर में सड़के हो जाती हैं वीरान कटिहार : शरीर जला देने वाली तेज धूप व उमस भरी गरमी से लोग बुधवार को भी परेशान रहे. चिलचिलाती धूप की वजह से पूर्वाह्न 11 बजे के बाद सड़कें वीरान हो जा रही हैं. बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है. लोग धूप से बचने के लिए […]

दोपहर में सड़के हो जाती हैं वीरान

कटिहार : शरीर जला देने वाली तेज धूप व उमस भरी गरमी से लोग बुधवार को भी परेशान रहे. चिलचिलाती धूप की वजह से पूर्वाह्न 11 बजे के बाद सड़कें वीरान हो जा रही हैं. बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है. लोग धूप से बचने के लिए अपने घर या ऑफिस में दुबकने को विवश हो रहे हैं. दिन-ब-दिन बढ़ रहे धूप व गर्मी से लोग परेशान हैं. इस गरमी के कारण बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान है. सुबह होते ही सूर्य देवता अपने प्रचंड रुप में आ जाते हैं.
जिसके कारण उमस भरी गरमी और धूप में बाहर निकलने से बदन हाथ में जलन होने लगता है. दोपहर होते ही सूर्य देवता आग उगलने लगते हैं. इसके कारण लू चलने लगती है. इस समय में सड़कों पर चलना लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है. यही हाल गरमी का रहा तो लोगों का जीना मुश्किल हो जायेगा. वैसे तो शहर में जाम की समस्या में है लेकिन इस उमस भरी गर्मी व धूप में अगर लोग जाम में फस जाते हैं. तो उन के पसीने छूटने लगते हैं .जाम में फंसने के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी तो होती ही है. वही कड़क धूप से शरीर जलने लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >