भाई को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत

कटिहार : कोढ़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर में पिछले शनिवार को छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया था. परिजनों व स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया. चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देख उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. […]

कटिहार : कोढ़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर में पिछले शनिवार को छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया था. परिजनों व स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया. चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देख उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया.

पटना ले जाने के क्रम में बीती रात घायल की मौत हो गयी. घटना बाबत मृतक की पत्नी के बयान पर स्थानीय थाना में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार कोढ़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर बांध टोला में सद्दाम व उसकी पत्नी इजलफा खातून के बीच झगड़ा हो रहा था. बड़ा भाई अनारूल ने देखा कि सद्दाम इजलफा पर धारदार हथियार से वार करने के प्रयास में है, तो अनारूल झगड़ा सुलझाने सद्दाम व इजलफा के बीच आ गया. इससे आक्रोशित होकर सद्दाम ने बड़े भाई अनारूल पर ही चाकू से वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

परिजनों व स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया. रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना बाबत मृतका की पत्नी जरफुल के बयान पर कोढ़ा थाना में छोटे भाई सद्दाम व उसकी पहली पत्नी सनवरी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. मृतक अनारूल की पत्नी जरफुल ने बताया कि उसका छोटा भाई सद्दाम उसे पति पत्नी के झगड़ों से दूर रहने की अक्सर बात करता था. दूर नहीं रहने पर अपने बड़े भाई की हत्या भी कर देने की बात कही थी.

कोढ़ा थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि सद्दाम की पत्नी से झगड़ा हो रहा था. बीच बचाव करने पहुंचे बड़े भाई को ही चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. इधर, ग्रामीणों ने हत्यारोपी को सोमवार की रात पकड़कर बांध टोला ले आये है और कोढ़ा थाना पुलिस को आरोपी के बारे में सूचित कर आरोपित को पुलिस के सुपूर्द किया है. वहीं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हुआ जा रहा है. घटना से पुरा क्षेत्र स्तब्ध है तथा छोटे भाई के कुकृत्य पर उसे कोस रहा है.

हत्या की वजह बना तलाक देने का फैसला
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक अनारूल के परिजन ने कहा कि सद्दाम पहले से ही शादीशुदा था उसके बच्चे भी हैं. इसके बावजूद सद्दाम ने बीते चार माह पूर्व इजलफा से कोर्ट मैरेज कर लिया. इधर, इजलफा के घर आते ही उसकी पहली पत्नी सनवरी व सद्दाम में विवाद बढ़ने लगा. सद्दाम अपनी नवविवाहिता पत्नी जिससे महज चार माह पूर्व शादी कर उसे ससुराल लाया था . सद्दाम ने इस बीच निर्णय लिया कि उसे पहली पत्नी के साथ ही रहना है तथा नवविवाहिता इजलफा को तलाक दे देनी है.
इधर, इजलफा को मालूम हुआ कि उसके शौहर उसे तालाक देने की योजना बना रहे हैं. मामला कोर्ट मैरेज का था इसलिए इजलफा ने सद्दाम को तलाक देने से मना कर दिया. इस बात से आक्रोशित होकर सद्दाम व उसकी पहली पत्नी सनवरी ने इजलफा की हत्या करने की साजिश ही रच दी. साजिश के दौरान दोनों ने यह भी निर्णय लिया कि अगर बीच बचाव करने उसके भाई आये तो उसकी भी इस बार खैर नहीं. शनिवार को सद्दाम व इजलफा के बीच तालाक को लेकर विवाद हुआ.
सद्दाम व उसकी पहली पत्नी सनवरी दोनों इजलफा की पिटायी करने लगे. इस बीच सद्दाम हाथ में चाकू लेकर इजलफा पर वार करने का प्रयास करने लगा. बड़ा भाई अनारूल दोनों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचे. इसी बात से आक्रोशित होकर सद्दाम ने बड़े भाई पर ही चाकू से वार कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. जिसे परिजनों व अन्य स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया था. चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देख उसे पीएमसीएच रेफर किया. बीती रात उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >