तालाब में डूबने से हुई मौत

दुखद . घर के पास खेल रहा था तीन वर्षीय मासूम बालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया में हुई घटना कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया में गुरुवार को तीन वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे व बच्चे के शव को […]

दुखद . घर के पास खेल रहा था तीन वर्षीय मासूम बालक

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया में हुई घटना
कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया में गुरुवार को तीन वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे व बच्चे के शव को बाहर निकाला. इस दौरान घटना मुफस्सिल थाना पुलिस को मिली. सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मनियां निवासी कविंद्र ऋषि के घर के समीप तालाब है.
कविंद्र का तीन वर्षीय पुत्र रौशन अन्य बच्चों के साथ वहीं खेल रहा था. खेल-खेल में रौशन तालाब के समीप चला गया और वह तालाब में गिर पड़ा. इधर रौशन को तालाब में गिरते देख बच्चों ने शोर मचाया. जब तक लोग बच्चे को बचाने के लिए तालाब में कूदे वह डूब चुका था. बाद में स्थानीय गोताखोरों ने तालाब से बच्चे के शव को बाहर निकाला. इधर बच्चे के शव को देखकर माता व पिता की हालत बदहवास जैसी हो गयी थी. मां बच्चे के शव को सीने से लगाये बार-बार कह रही थी, बेटा उठ न कहां चला गया. इधर घटना को देख पूरा क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना की जानकारी लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजन कुमार मौके पर पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >