कार की ठोकर से वृद्ध की गयी जानq

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत समेली : प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शिव मंदिर चौक के समीप गुरुवार की संध्या सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध घायल हो गया. उसे कटिहार ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी पर […]

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

समेली : प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शिव मंदिर चौक के समीप गुरुवार की संध्या सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध घायल हो गया. उसे कटिहार ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त समेली टोला निवासी विशो मंडल (65) खेत से बकरी लेकर घर आ रहा था. शिव मंदिर चौक के समीप कुरसेला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार
इंडिगो कार ने सड़क पार करने के क्रम में उसे ठोकर मार दिया. जहां वह अचेतावस्था में गिर पड़ा. ग्रामीणों की मदद से घायल को समेली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. स्थिति नाजुक देखते हुए उसे कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. परंतु गेड़ाबाड़ी के समीप उसने दम तोड़ दिया. वही मृतक की पत्नी पनिया देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. मृतक को दो पुत्र एक पुत्री है. जो गरीबी में गुजर बसर करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >