चिकित्सक ने बच्चे को बताया स्वस्थ थानाध्यक्ष ने बच्चे को चाइल्ड लाइन के हवाले किया
फलका : प्रखंड के निसुंदरा नदी के किनारे गुरुवार को नवजात बच्चे के मिलने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. जितने लोग उतनी बातें होने लगीं. इधर सुचना पाते ही फलका थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी मौके पर पहुंचे व नवजात बच्चे को फलका स्वास्थ केंद्र में भरती कराया. डॉ पीके सिंह ने बच्चे का चेकअप किया. उन्होंने कहा कि बच्चे दो दिन पहले का पैदा हुआ है और स्वस्थ है. नवजात को इलाज के बाद चाइल्ड लाइन के सदस्य दीपक कुमार,
समन्वयक मीरा देवी के हवाले फलका थाने में थानाध्यक्ष रणजीत कुमार चौधरी, भरसिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, कांग्रेसी नेता आशिक रहमानी एवं अन्य गणमान्य लोगों के समक्ष सुपुर्द कर दिया गया. चाइल्ड लाइन के श्री दीपक ने बताया की नवजात की रिपोर्ट नियमानुसार पांच सदस्यीय न्यायिक बेंच में रखी जायेगी. उसके निर्णय के बाद ही नवजात को किसी के हवाले किया जायेगा. उन्होंने कहा की फिलहाल नवजात की देखरेख चाइल्ड लाइन ही करेगा.
