कटिहार : डूबने से तीन की मौत

फलका में नहाने के दौरान दो बच्चियां डूबीं कोढ़ा में पोखर में डूबने से युवक की गयी जान फलका/कोढ़ा : जिले में अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो बच्चियों सहित तीन लोगों की मौत हाे गयी. फलका में नहाने के दौरान दो बच्चियों की जान चली गयी वहीं कोढ़ा में पोखर में डूबने से एक […]

फलका में नहाने के दौरान दो बच्चियां डूबीं

कोढ़ा में पोखर में डूबने से युवक की गयी जान
फलका/कोढ़ा : जिले में अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो बच्चियों सहित तीन लोगों की मौत हाे गयी. फलका में नहाने के दौरान दो बच्चियों की जान चली गयी वहीं कोढ़ा में पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी.
फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के बालू टोला के पास बरंडी नदी में मंगलवार की दोपहर नहाने के दौरान दो बच्चियां डूब गयीं. दोनों एक ही गांव की थीं. सूचना पाते ही फलका थाना
कटिहार : डूबने से…
के एएसआइ मदन महतो, मनोज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. देर शाम एक बच्ची की लाश बरामद हो गयी थी, जबकि दूसरे शव की तलाश जारी थी. भरसीया बालू टोला निवासी फखरुद्दीन अंसारी की छह वर्षीया इकलौती पुत्री नुजहत आरा गांव के ही एहसान मंसूरी की पुत्री 11 वर्षीया सोनी खातून के साथ अपने दादा को दोपहर का खाना बरंडी नदी के किनारे पहुंचाने गयी थी. खाना पहुंचाने के बाद दोनों बच्चियां नदी में स्नान करने लगीं. इसी बीच दोनों गहरे पानी में चली गयीं और डूब गयीं. नदी के किनारे मक्का छील रहे मजदूरों ने हल्ला किया, तो ग्रामीण नदी के किनारे दौड़ पड़े.
जब तक लोग पहुंचते, दोनों बच्चियां डूब चुकी थीं. घटना के बाद नदी किनारे सैकड़ों लाेगों की भीड़ जुट गयी. दोनों बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. फखरुद्दीन अंसारी को चार पुत्र ओर एक ही पुत्री थी. नुजहत की मां बेचनी खातून दहाड़ मारकर रो रही थी. सोनी खातून अपने मां, बाप की बड़ी बेटी थी. उसकी मां अफसाना खातून का रो-रो कर बुरा हाल था. इधर देर शाम फखरुद्दीन की पुत्री नुजहत की लाश ग्रामीणों ने नदी से निकाल ली . समाचार लिखे जाने तक दूसरी बच्ची का शव ग्रामीण खोज रहे थे. देर शाम तक अंचलाधिकारी जगन्नाथ चौधरी व फलका पुलिस घटना पर जमे हुए थे.
इधर कोढ़ा प्रखंड के महिनाथपुर पंचायत के महेशवा गांव में मंगलवार की शाम 30 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी. घटना को लेकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि महेशवा गांव के मो ईशा का 30 वर्षीय पुत्र सैदुर रहमान शौच करने गांव के ही बगल में गया हुआ था. शौच के बाद वह पानी के लिए गांव के पोखर में गया था. पांव फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया और मौके पर ही उसकी डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव को पोखर से निकाला गया. घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया. सैदुर मेहनत मजदूरी कर अपने बुढ़े मां-बाप का भरण पोषण करता था. घटना की सूचना पाकर मुखिया दिव्या कुशवाहा मौके पर पहुंचीं. अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार वत्स ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और आपदा विभाग को सूचना उपलब्ध कराने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >