ऑटो से 96 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

मनिहारी थाना पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऑटो से 96 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है.

कटिहार. मनिहारी थाना पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऑटो से 96 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद को गुप्त सूचना मिली कि शराब की खेप लेकर एक व्यक्ति ऑटो से मनिहारी फोरलाइन की ओर आ रहा है. उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी क्रम में एक ऑटो को संदेह के आधार पर रोक कर पुलिस ने गाड़ी की सघनता से जांच की तो ऑटो से 96 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इसके पश्चात पुलिस ने तस्कर आजाद कुमार यादव पिता अक्षयलाल यादव, मिर्जापुर वार्ड 12 थाना मनिहारी निवासी को गिरफ्तार कर ऑटो जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >