मुख्यमंत्री साइकिल योजना, पोशाक योजना आदि के लिए छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के भौतिक सत्यापन के लिए सोमवार से दो दिनों के लिए प्रखंड स्तर पर कैंप लगाया जायेगा.
कटिहार : भौतिक सत्यापन को लेकर नोडल पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीराम सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के सचिव के आलोक में भौतिक सत्यापन को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री साईकिल योजना,
बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री पोशाक योजना व मुख्यमंत्री किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 प्रतिशत को लेकर जांच की जा रही है. विद्यालय प्रधान द्वारा जिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 प्रतिशत बतायी गयी है. उसी का भौतिक सत्यापन उपस्थिति पंजी से किया जायेगा.
