सड़कों को किया जा रहा चकाचक

कटिहार : सात निश्चय यात्रा को लेकर शहर में 10 दिसंबर को आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर शहर की साफ-सफाई, सड़क रिपेयरिंग, रंगरोगन इत्यादि काम युद्धस्तर पर चल रहा है. कहने का मलतब यह है कि जिस रास्ते से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेंद्र स्टेडियम चेतना सभा का संबोधित करने पहुंचेंगे. उस रास्ते में […]

कटिहार : सात निश्चय यात्रा को लेकर शहर में 10 दिसंबर को आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर शहर की साफ-सफाई, सड़क रिपेयरिंग, रंगरोगन इत्यादि काम युद्धस्तर पर चल रहा है. कहने का मलतब यह है कि जिस रास्ते से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेंद्र स्टेडियम चेतना सभा का संबोधित करने पहुंचेंगे. उस रास्ते में किसी तरह की कोई खोट नहीं रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

साफ-सफाई रिपेयरिंग रंग रोगन की बात करे तो मंगल बाजार ओवर ब्रिज के सामने चार माह पूर्व में सड़क पर रेनकट की वजह से नीचे की तरफ धंस गई थी. लेकिन कई माह बीतने के बाद भी सड़क के रिपेयरिंग नहीं की गई. वही सड़क के दोनों किनारे लगे साइडर को पीले और काले रेडियम रंग से पेंट किया जा रहा है. ताकि रात में आने जाने वाले वाहन चालकों के साथ कोई दुर्घटना ना हो इसलिए पेंट किया जाता है. लेकिन कुछ दिन पूर्व में आप देखे होंगे की सड़क के दोनो किनारे लगे साइडर पर तरह-तरह के इश्तेहार चिपका हुआ था. जिससे रात में आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी तो होती थी.

पर इस परेशानी को किसे बताते. वहीं मुख्यमंत्री का कटिहार आगमन को लेकर सड़कें मरम्मत हो रही है. डिवाइडर पेंट किये जा रहे हैं. सड़क के दोनों किनारों पर लगे साइडर को पानी से चिपकाया इश्तेहार को छुड़ाया जा रहा है. सरकारी भवनों को पेंट किया जा रहा है. यहां तक कि वर्षों से सड़क के दोनों किनारों पर किया अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है. जो काम अधिकारियों को पहले करना चाहिए था. वह काम अब डर से हो रहा है.

शाम में राजधानी एक्सप्रेस से पटना
योजनाओं के क्रियान्वयन पर रखी जा रही नजर
सीएम के निश्चय यात्रा में किसी तरह की कमी न रह जाये. इसका पूरा ख्याल जिला प्रशासन की ओर से रखा जा रहा है. जिला पदाधिकारी ललन जी पूरे मामले की खुद निगरानी कर रहे हैं. डीएम के नेतृत्व में अधिकारियों की न केवल बैठकें हो रही हैं, बल्कि नियमित रूप से कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया जा रहा है. हर छोटी मोटी बातों पर खास ध्यान दिया जा रहा है. खासकर विकास व कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सात निश्चय के तहत चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सभी विभागों को अपडेट किया जा रहा है.
डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
शहर के जिन जगहों पर मुख्यमंत्री का आगमन हाेना है, उन जगहों का जायजा प्रशासनिक पदाधिकारी ले रहे हैं. सदर अनुमंडल कार्यालय में लोक शिकायत निवारण केंद्र का औचक निरीक्षण डीएल ललन जी ने किया. डीएम े लोक शिकायत निवारण केंद्र का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन, डीडीसी मुकेश पांडेय, एसडीओ सुभाष नारायण, एएसपी छोटे लाल प्रसाद, एएसपी मनिहारी विशाल कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >