तोड़फोड़, पुलिस से की हाथपाई

दुस्साहस. बच्च्चों के झगड़े में अराजकतत्वों ने स्कूल में किया हंगामा शराब के नशे में थे आरोपित युवक, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार मामला रेलवे कॉलोनी स्थिति गांधी मवि का कटिहार : शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित गांधी मध्य विद्यालय में दो बच्चों के झगड़े में कुछ अराजकतत्वों ने स्कूल परिसर में जाकर जमकर हंगामा किया. […]

दुस्साहस. बच्च्चों के झगड़े में अराजकतत्वों ने स्कूल में किया हंगामा

शराब के नशे में थे आरोपित युवक, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
मामला रेलवे कॉलोनी स्थिति गांधी मवि का
कटिहार : शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित गांधी मध्य विद्यालय में दो बच्चों के झगड़े में कुछ अराजकतत्वों ने स्कूल परिसर में जाकर जमकर हंगामा किया. अराजक तत्वों ने प्रधानाध्यापक के कमरे में जमकर तोड़फोड़ की. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एक आरोपित को उसके घर के समीप से पकड़ा. इस बीच आरोपित नशे की हालत में पुलिस पदाधिकारी से भी हाथापाई कर बैठा. पुलिस उसे पकड़कर सहायक थाना ले गयी. जहां उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. मेडिकल जांच में शराब की पुष्ट होने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वर्ग तीन का छात्र प्रिंस कुमार पिता कृत्यानंद चौधरी का झगड़ा सबलु हरि के पुत्र से हुआ. सबलु हरि के पुत्र ने प्रिंस को पीट दिया. सूचना मिलते ही दोनों के परिजन विद्यालय पहुंचे.
परिजन के साथ अराजकतत्व भी पहुंचे: घटना की जानकारी मिलते ही दोनों छात्रों के परिजन स्कूल पहुंचे. साथ ही कुछ अराजकतत्व भी विद्यालय में भीड़ को देखते हुए अंदर आ गये. दोनों आरोपित युवक नशे में धुत थे. युवकों ने विद्यालय परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया. दोनों युवकों ने प्रधानाध्यापिका के कक्ष में घुस कर कार्यालय में तोड़फोड़ की. घटना को लेकर प्रधानाध्यापिका ने सहायक थाना पुलिस को सूचित किया.
नशे में पुलिस से भी उलझ गया
घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर सहायक थाना के सत्येंद्र प्रसाद यादव विद्यालय परिसर में पहुंचे तथा आरोपितों की तलाश आरंभ की. सूचना के आधार पर पुलिस एक आरोपित सोनू के घर तक पहुंच गयी. जब पुलिसकर्मी सत्येंद्र यादव ने आरोपित सोनू साह पिता बेचन साह को पकड़ा, तो उसने पुलिस पर ही नशे के हालत में हाथ छोड़ दिया. यह देख अन्य पुलिस बल ने आरोपित सोनू को पकड़ा व सहायक थाना लेकर पहुंचे. पुलिस ने पकड़े गये सोनू का मेडिकल जांच कराया. इसमें अल्कोल्हिकल की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. घटना को लेकर प्रधानाध्यापिका मंजू देवी के बयान पर स्थानीय सहायक थाने में सोनू साह तथा दूसरे आरोपित अर्जुन कुमार के विरुद्ध विद्यालय में घुसकर हंगामा करने तथा कार्यालय में तोड़फोड़ करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस सोनू को गिरफ्तार कर दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सघनता से छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >